ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

वैशाली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹25 हजार का इनामी बदमाश विशाल पासवान गिरफ्तार, फाइनेंस कंपनी लूट की साजिश नाकाम

वैशाली पुलिस ने पटना एसटीएफ की सूचना पर 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी विशाल पासवान को गिरफ्तार किया। आरोपी फाइनेंस कंपनी में लूट की साजिश रच रहा था। उसके पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी विशाल पासवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पटना एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के तगौल इलाके में छापेमारी कर दबोचा गया।


उसके कब्जे से एक लोडेड पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान उसके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


पुलिस के अनुसार, विशाल पासवान अपने साथियों के साथ बिदुपुर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि लूट की साजिश भी विफल कर दी।


सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार विशाल पासवान के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पटना में हुई लूट की एक घटना में भी वांछित था, जिसके चलते पटना पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी।


एसडीपीओ ने कहा कि प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत वैशाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी लूट की घटना को होने से पहले ही रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।


वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट