ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने इस बार अपनी उपस्थिति डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के वि

युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने इस बार अपनी उपस्थिति डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र में दर्ज करायी है। जहां देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


घटना राघोपुर के बिदुपुर प्रखंड की है जहां आमेर पंचायत वार्ड नंबर 08 के रहने वाले शत्रुघ्न राय के बेटे किरण कुमार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। बताया जाता है कि घर से बुलाकर किरण को गोली मारी गयी है। 


लोगों की माने तो किरण के पिता स्व. शत्रुघ्न राय की 25 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र के अमेंर गांव में बदमाशों ने एक युवक को सोमवार की देर शाम में  गोली मारी थी। गोली लगने के बाद युवक की मौत बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई।गोली चलने की आवाज से घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन था। बताया गया है कि मृतक युवक बाग़लगिर रामदौली गांव से शादी समारोह का भोज खाकर घर लौट रहा था तभी उसे बदमाशो ने रामदौली गांव में उसे रास्ते में घेर लिया और 2 गोली सिर में मार दिया है जिससे उसकी मौत हो गई है।


मृतक अमेर गांव निवासी शत्रुध्न राय का 32 वर्षीय पुत्र किरण कुमार बताया गया है। उसकी मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। युवक की मौत और गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए सदर एसडीपीओ मामले की जांच पड़ताल करने खुद घटनास्थल पहुंच गए हैं। वही आक्रोशित परिवारों से बातचीत कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने के प्रयास में जुटे हैं। हालांकि युवक को गोली किस वजह से मारी गई है अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता