ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

वाहन चेकिंग के दौरान बाइकर्स ने मारी ठोकर, होमगार्ड जवान की घटनास्थल पर ही मौत

VAISHALI: वैशाली में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। बाईकर्स की गलती की सजा होमगार्ड जवान को भुगतना पड़ा। वाहन जांच के दौरान लड

वाहन चेकिंग के दौरान बाइकर्स ने मारी ठोकर, होमगार्ड जवान की घटनास्थल पर ही मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। बाईकर्स की गलती की सजा होमगार्ड जवान को भुगतना पड़ा। वाहन जांच के दौरान लड़कों ने बाइक से टक्कर मार दी। इस घटना में बुरी तरह से घायल होमगार्ड जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 


वैशाली में आज सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों का चालान काटा गया। ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वालों पर फाइन लगाया गया। ऐसे वाहन चालकों को रोकने की जिम्मेदारी होमगार्ड जवान को दी गयी थी। होमगार्ड का जवान ऐसे वाहन चालकों को रोक रहे थे तभी मुजफ्फरपुर की ओर से एक बाइक सामने से आ रही थी जिस पर दो लोग सवार थे।


 होमगार्ड जवान जब तक रोकने के लिए ईशारा करता उससे पहले बाइक सवार ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। बाइक सवार ने इस दौरान होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। बाइक से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गयी। वही टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गये। दोनों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वैशाली के हरिप्रसाद चौक की है जहां पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई। 


बताया जाता है कि मृतक होमगार्ड जवान बृजेश उपाध्याय जंदाहा थाने में तैनात थे। वे सारण के अवतार नगर थाना इलाका स्थित कोठिया के रहने वाले थे। वही बाइक सवार की पहचान पातेपुर के सकरौली निवासी कौशल पासवान और अनुज सहनी के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाने के थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। 


मिली जानकारी के अनुसार जंदाहा थाने के इंस्पेक्टर के साथ इनकी ड्यूटी लगी थी। तभी बाइक सवार ने ठोकर मार दी और इस घटना में उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा है वही दोनों बाइक सवार को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।