ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

मुखिया चुनाव से पहले तांडव शुरू, भावी उम्मीदवार को अपराधियों ने मारी गोली

VAISHALI : बिहार में मुखिया चुनाव होने के हैं लेकिन चुनाव के पहले ही अपराधियों का तांडव होना शुरू हो गया है. अपराधियों ने सरेआम मुखिया पद की भावी उम्मीदवार को गोली मार दी है. घटना

मुखिया चुनाव से पहले तांडव शुरू, भावी उम्मीदवार को अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में मुखिया चुनाव होने के हैं लेकिन चुनाव के पहले ही अपराधियों का तांडव होना शुरू हो गया है. अपराधियों ने सरेआम मुखिया पद की भावी उम्मीदवार को गोली मार दी है. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा भी कर लिया है. दरअसल, मुखिया प्रत्याशी को गोली उसी के सौतेले बेटे ने मरवाई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुर पटेरा पंचायत के मटियारा टोंक गांव में पूर्व महिला मुखिया पूनम कुमारी को उनके सौतेले बेटे ने इसलिए गोली मारकर घायल कर दिया क्योंकि उसकी सौतेली मां पूनम देवी मुखिया चुनाव लड़ना चाहती थी. जबकि आरोपी सौतेला बेटा अपनी सगी मां को मुखिया का चुनाव लड़ाना चाहता था. इसी को लेकर दोनों परिवार में अक्सर विवाद चलता था. 


इधर गोली लगने के कारण महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि गोली से जख्मी महिला की हालत गंभीर है.


गोली से जख्मी महिला सराय थाना क्षेत्र के मटियारा गांव की ही रहने वाली बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.