ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

महनार: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, अश्लील गानों पर बार-बालाओं ने भी लगाए ठुमके

VAISHALI: हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि हर्ष फायरिंग में अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिल

महनार: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, अश्लील गानों पर बार-बालाओं ने भी लगाए ठुमके
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि हर्ष फायरिंग में अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला जारी है। लोग ऐसी हरकत को स्टेटस सिंबल तक मानने लगे हैं। लोगों को लगता है कि ऐसा करने से समाज में पैठ बनेगी। लेकिन वे ये भूल जाते है कि उनकी एक गलती के कारण किसी की जान जा सकती है। 


हर्ष फायरिंग का एक और मामला बिहार के वैशाली जिले के महनार में सामने आई है। जहां शादी समारोह के दौरान बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए और इसी बीच एक शख्स ने हथियार लहराये और फायरिंग भी की। हर्ष फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि महनार थाना क्षेत्र के अल्लीपुर हट्टा गांव मे हरिशंकर सिंह की बिटिया की शादी थी। जिसमें कई लोग इस खुशी के मौके पर सरीक हुए थे। 


इसी बीच कुछ लोग हथियार लेकर शादी समारोह में पहुंच गये और फायरिंग करने लगे। हरिशंकर सिंह की बेटी की शादी में आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था। इस दौरान अश्लील गानों पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके भी लगाए। वही दूसरी ओर दो लोग हथियार प्रदर्शन करते दिखे। यही नहीं कई राउंड उन्होंने फायरिंग भी की। राहत की बात रही की इस दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। महनार थाना से महज कुछ ही दूरी पर फायरिंग की गयी लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।