ब्रेकिंग
बिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीबिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

अब बिहार सरकार की गाड़ी से हो रही है शराब की होम डेलीवरी, लॉकडाउन की भी ऐसी-तैसी

HAJIPUR : बिहार में अवैध शराब के कारोबारी अब बिहार सरकार की गाडी से दारू की होम डेलीवरी कर रहे हैं. वैशाली के महुआ में इसका खुलासा हुआ है. बिहार सरकार का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो में श

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार में अवैध शराब के कारोबारी अब बिहार सरकार की गाडी से दारू की होम डेलीवरी कर रहे हैं. वैशाली के महुआ में इसका खुलासा हुआ है. बिहार सरकार का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो में शराब की सैकड़ों बोतल लदी थी. पुलिस हैरान है कि ऐसे कारनामों पर रोक कैसे लगायी जाये. 

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक हाजीपुर से महुआ जाने वाले रोड पर कन्हौली के पास बिहार सरकार का वोर्ड लगी स्कॉर्पियो से बडी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. इस स्कॉर्पियों पर सवार एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. महुआ थाने की पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर ये जानने में लगी है कि बिहार सरकार की गाड़ी से शराब की तस्करी कैसे की जा रही थी. 

दरअसल महुआ थाने को ये सूचना मिली थी कि बिहार सरकार लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी से शराब की होम डिलीवरी की जा रही है. खबर देने वाले ने ये भी बताया था कि ये गाड़ी हाजीपुर से महुआ की ओर रवाना हुई है. इसके बाद महुआ थाना पुलिस ने सड़क पर चेकिंग शुरू की.  हाजीपुर के तरफ से बिहार सरकार का बोर्ड लगे स्कॉर्पियों को पुलिस ने आते देखा तो  उसे कन्हौली लाइन होटल के निकट रोकने की कोशिश की गयी. 

पुलिस के मुताबिक जब गाड़ी को रूकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने पीछा कर गाडी को पकड़ लिया. स्कॉर्पियो की जांच हुई तो उसमें शराब की सैकडो बोतल लदी हुई मिली. स्कॉर्पियों पर सवार एक व्यक्ति भी पकडा गया. पुलिस उसे शराब कारोबारी बता रही है. महुआ थानाध्यक्ष कृष्णा नंद झा ने बताया कि गिरफ्तार शराब के धंधेबाज हाजीपुर के गंगाब्रिज थाना के नवादा गांव का रहने वाला रामवृक्ष साह  का बेटा विजय कुमार बताया गया है. 

महुआ पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो गाड़ी  से लगभग 175 लीटर शराब बरामद की गयी है. पुलिस ये पता लगाने में लगी है कि आखिरकार कैसे बिहार सरकार के बोर्ड लगे गाड़ी से शराब का कारोबार किया जा रहा था. क्या स्कॉर्पियों का संबंध वाकई किसी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी से है या धंधेबाजों ने पुलिस से बचने के लिए फर्जी तरीके से बोर्ड लगा रखा था.

टैग्स