ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

कलयुगी पिता की काली करतूत, नशे की हालत में अपने ही दूधमुंहे बच्चें की ले ली जान

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में एक कलयुगी पिता की काली करतूत सामने आई है। शराबी पिता ने नशे की हालत में अपने दो माह के दुधमुंहे बच्चे का गला दबा के जान ले ली। मिली जानकारी

कलयुगी पिता की काली करतूत,  नशे की हालत में अपने ही दूधमुंहे बच्चें की ले ली जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में एक कलयुगी पिता की काली करतूत सामने आई है। शराबी पिता ने नशे की हालत में अपने दो माह के दुधमुंहे बच्चे का गला दबा के जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार शराबी पिता ने इससे पहले भी अपने एक और बेटे की हत्या शराब की नशे में किया था। वह आए दिन अपनी पत्नी के साथ नशे की हालत में मारपीट करता था। 


दरअसल, यह घटना बिदुपुर थाना के हरपुर गोपाल गांव की है। बताया जाता है कि शराबी पिता शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी के साथ लड़ाई करने लगा। शराबी युवक अपनी पत्नि को मार मार के अधमरा कर दिया और अपने  दो माह के बच्चे की गला दबाकर जान ले लिया। इस घटना की सूचना ससुराल वालों ने पुलिस को दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी पिता को गिरफ्तार कर लिया। शराबी पति पहले भी कई बार नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मार-पीट कर चुका है। परिजनों ने बताया कि इसके पहले भी शराबी अपने एक बेटे की हत्या कर चुका है। परिजन अपनी बेटी को अधमरा हालत में अस्पताल ले गए हैं जहां इलाज जारी है।। 


इस मामले में मृत बच्चे की नानी ने बताया कि उसका दमाद शुरु से ही शरीब पीकर घर आता था और उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। उसने पहले भी अपने एक बेटे की हत्या शराब के नशे में कर चुका है, और अब उसने अपने दुसरे बच्चे की भी जान ले ली है। इसकी शिकायत बिदुपुर थाने में दर्ज की गयी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।