ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

अंडा रोल खाने के विवाद में फायरिंग, अपराधियों ने शख्स के सीने में मारी गोली

VAISHALI : इस वक़्त की बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है जहां अंडा दुकान पर हुए मामूली विवाद में अपराधियों ने अंडा दुकानदार के चचेरे भाई को सीने में गोली मार दी है. घटना महनार थ

अंडा रोल खाने के विवाद में फायरिंग, अपराधियों ने शख्स के सीने में मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक़्त की बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है जहां अंडा दुकान पर हुए मामूली विवाद में अपराधियों ने अंडा दुकानदार के चचेरे भाई को सीने में गोली मार दी है. घटना महनार थाना के खरजम्मा की है. गोली की आवाज़ से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. घायल शख्स की पहचान विजय राय के रूप में की गई है. 


जानकारी के अनुसार, अंडा दुकान पर रोल खाने के बाद ग्राहक बनकर आए अपराधियों की किसी अन्य व्यक्ति से बहस हो गई थी जिसके बाद बीच बचाव करने गए अंडा दुकानदार के चचेरे भाई को अपराधियों ने सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. आनन फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


इधर घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अपराधियों के बारे में अबतक कुछ भी पता नहीं लग सका है. इधर डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक के सीने से गोली निकाल दी गई है लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और इलाज चल रहा है.

टैग्स