ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर चीनी कारोबारी से लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर एक कारोबारी से सात लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। कारोबारी पैसा जमा करने के लिए बैंक जा रहा था, तभी बाइक सव

बिहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर चीनी कारोबारी से लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर एक कारोबारी से सात लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। कारोबारी पैसा जमा करने के लिए बैंक जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल की बट से मारकर उसे घायल कर दिया और रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना महुआ थाना क्षेत्र के कढनिया गांव के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, चीनी कारोबारी प्रवीण कुमार साल लाख रुपए लेकर बैंक में जमा कराने के लिए घर से निकले थे। वे बैंक जा ही रहे थे कि कढनिया गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने कारोबारी को घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बाइस सवार बदमाशों ने पिस्टल की बट से उनके सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया और सात लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।


पीड़ित कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। जिले की सीमा को सील कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता