ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! लूटपाट के दौरान बाइक सवार दो दोस्तों का मारी गोली

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने बाइक सवार दो दोस्तों को गोली म

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! लूटपाट के दौरान बाइक सवार दो दोस्तों का मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने बाइक सवार दो दोस्तों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि दो दोस्त बाइक पर सवार होकर बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर थानाक्षेत्र के गोढीया पुल के पास घात लगाए बदमाशों ने उनका रास्ता रोक दिया और लूटपाट की कोशिश करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों पर गोली चला दी।


एक लड़के को हाथ में गोली लगी है जबकि दूसरे के पैर में गोली लग गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल लड़कों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


दोनों घायल युवक महुआ थाना क्षेत्र के राजन कुमार और आलोक कुमार हैं, जो दोस्त की शादी में भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में बारात गए थे। बारात से लौटने के दौरान बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध करने पर दोनों को गोली मार दिया। घटनास्थल भगवानपुर और गरौल थाना की सीमा पर स्थित है, ऐसे में पुलिस सीमा क्षेत्र को लेकर उलझ गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता