ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! रोड रॉबरी के दौरान कंटेनर ड्राइवर को किया अगवा, पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान कंटेनर के ड्राइवर को अगवा कर लिया। बदमाशों ने ड्राइवर को सुनसान जगह पर छिपाकर रखा था। घटना की जानकारी मिलते ह

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! रोड रॉबरी के दौरान कंटेनर ड्राइवर को किया अगवा, पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान कंटेनर के ड्राइवर को अगवा कर लिया। बदमाशों ने ड्राइवर को सुनसान जगह पर छिपाकर रखा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और छापेमारी कर 6 घंटे के भीतर ही अगवा चालक को बरामद कर लिया। अपहरण के इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने कंटेनर ड्राइवर को सराय थाने क्षेत्र स्थित NH 22 लाल कोठी ढाबे के पास से अगवा कर लिया था।


कंटेनर चालक राहुल कुमार ने बताया है कि वह मुरादाबाद से कंटेनर में बिस्किट लोडकर पटना जा रहा था। जैसे ही वह सराय टोल टैक्स से आगे बढ़ा, तभी अपराधियों ने गाड़ी में धक्का मार दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद बदमाश ड्राइवर को गाड़ी पर बैठाकर सुनसान इलाके में स्थित एक घर में ले गए और वहां बंद कर दिया। पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गए।


सराय थाना अध्यक्ष मनी भूषण कुमार ने बताया कि थाने पर कंटेनर के उपचालक पहुंच कर सूचना दिया कि रोड रोबरी के दौरान कंटेनर चालक को अपराधियों ने अगवा कर लिया है। जिसके बाद वरीय अधिकारी को सूचना देते देने के बाद कंटेनर चालक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गई और चालक को बरामद किया गया।  साथ ही पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ चल रही है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता