ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

वैशाली: भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत नाजुक

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में रविवार की देर शाम गोली मारने की कई घटनाएं सामने आई है।

वैशाली: भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में रविवार की देर शाम गोली मारने की कई घटनाएं सामने आई है। सहरसा में सिगरेट के लिए 20 रुपये नहीं देने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है वही मुंगेर में शादी के दिन एक पुलिस के जवान ने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को गोली मारी है। अब वैशाली में भी भतीजे ने चाचा को गोली मारी है। बिहार में एक के बाद एक गोली मारे जाने की घटना सामने आ रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना के नवादा खुर्द में जमीनी विवाद में घर से बुलाकर भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। घायल को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल करणपुरा निवासी बैजनाथ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र सुरेश राय बताया गया है। घायल को बाए बाह में एक गोली मारी गई है। 


बताया जाता है कि सुरेश राय अपने घर पर थे, इसी दौरान उसके भतीजे चिंटू कुमार समेत अन्य लोगों ने घर से बुलाकर कुछ दूरी पर स्थित बथान पर ले गया और बातचीत के दौरान बाह में गोली मार दी। खून से लथपथ होकर सुरेश राय जमीन पर गिर गए गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर घायल के पुत्र पहुंचा और आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। 


घायल ने बताया कि जमीनी विवाद में घर से बुलाकर चिंटू कुमार ने गोली मारी है। उन्होंने बताया कि हम अपने दरवाजे पर इट लोड करवा रहे थे। इसी दौरान भतीजा चिंटू कुमार एवं अन्य लोग बोला कि बथान के पास चलिए चाचा जी कुछ बातचीत करने के लिए बुला रहे हैं।बथान पहुंचने पर बातचीत के दौरान चिंटू कुमार ने गोली मार दी। और मौके से फरार हो गया। 


इसके बाद हम जमीन पर गिर गए। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता