ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बाजार से कपड़ा खरीदने जा रही थी दो सहेली, बहसी दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को दिया अंजाम

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है जहां बहसी दरिंदों ने दो नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि दोनों सहेल

बाजार से कपड़ा खरीदने जा रही थी दो सहेली, बहसी दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है जहां बहसी दरिंदों ने दो नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि दोनों सहेली है जो महुआ बाजार कपड़े खरीदने जा रही थी तभी गांव के ही 7 मनचलों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये।


घटना महुआ थाना क्षेत्र का है जहां बीते दिन मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे दो सहेली महुआ बाजार कपड़े खरीदने जा रही थी। तभी गांव के सात लड़कों ने जबरन दोनों को पकड़ लिया और गेहूं के खेत में ले जाकर गंदा काम किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये जिसके बाद दोनों लड़कियां रोती बिलखती अपने घर पहुंची। 


इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। दोनों की बातें सुनने के बाद परिजन आनन-फानन में महुआ थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। 


इस संबंध में महुआ एसडीपीओ शुरभ सुमन ने भी  बताया कि गैंगरेप का मामला सामने आया है। दोनों बच्चियों का मेडिकल हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित परिवार द्वारा अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिक दर्ज़ कर करवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता