ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Vaishali News: RJD विधायक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कॉलर ने कहा..होश ठिकाने लगा देंगे

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के महुआ विधायक ( MLA) डॉ. मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मनीष चौधरी नामक शख्स ने आरजेडी विधायक मुकेश रौशन के मोबाइल पर फोन कर कार

Vaishali News: RJD विधायक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कॉलर ने कहा..होश ठिकाने लगा देंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के महुआ विधायक ( MLA) डॉ. मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मनीष चौधरी नामक शख्स ने आरजेडी विधायक मुकेश रौशन के मोबाइल पर फोन कर कार्यालय को जलाने और जान से मारने की धमकी दी है।


बता दें कि राजद विधायक मुकेश रौशन के पिता की बीते दिनों अपराधियों ने हत्या की थी। अब मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मोबाइल नंबर 7417173317 से मनीष चौधरी नामक कॉलर ने 4 बार वाट्सअप कॉलिंग कर यह धमकी दी है। 


मनीष चौधरी खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। सोमवार की शाम 6 बजे से वह लगातार विधायक को कॉल कर रहा है। मोबाइल पर कॉल कर मनीष नामक शख्स ने होश ठिकाने लगाने के साथ-साथ भद्दी गलियां भी दी। राजद विधायक मुकेश रौशन ने पटना SSP पटना को इस पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया है। वही पटना SSP राजीव मिश्रा ने आरजेडी विधायक को लिखित शिकायत करने को कहा है।