ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Crime News: बिहार में मुर्गा दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH-22 को किया जाम

Bihar Crime News: वैशाली जिले के घोरौल में आपसी रंजिश के चलते मुर्गा दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए लोगों ने शव को एनएच-22 पर रखकर सड़क जाम कर दी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है। यहां आपसी रंजिश के कारण एक मुर्गा दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना घोरौल थाना क्षेत्र के भटौलिया चौक के पास की है।


जानकारी के अनुसार, घोरौल-बेलसर पथ स्थित भटौलिया चौक पर मोहम्मद इस्लाम नामक व्यक्ति की मुर्गा दुकान थी। चार युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच-22 पर रख कर सड़क जाम कर दी और आगजनी भी की। इससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।


हमले का आरोप प्रिंस कुमार नामक युवक पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता