ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

वैशाली में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराब बनाते दो लोग गिरफ्तार

VAISHALI: वैशाली में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। शराब बनाते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लालगंज थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर अगरपुर जीए हाई स्कूल के पास शराब की फ

वैशाली में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराब बनाते दो लोग गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। शराब बनाते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लालगंज थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर अगरपुर जीए हाई स्कूल के पास शराब की फैक्ट्री चल रही थी। मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब और उपकरण बरामद किया गया है। एंटी लीकर टास्क फोर्स की टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को मौके से दबोचा है। ये दोनों लोग शराब का निर्माण कर रहे थे। मौके से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित शराब के साथ इंपीरियल ब्लू ब्रांड की खाली बोतलें भी बरामद की गयी है।


मामले में एंटी लीकर टास्क फोर्स की टीम ने बताया कि गृहस्वामी घर का मेन दरवाजा बंद कर शराब का निर्माण कर रहा था। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस छत के सहारे अंदर घुसने का प्रयास की। हालाकि कुछ लोगों पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। 


लेकिन दो लोग जो शराब निर्माण कार्य में लगे थे उन्हें दबोच लिया गया है। शराब को लेकर छापेमारी की खबर फैलते ही धंधेबाज के घर के आसपास हड़कंप मच गया। इस घटना ने ये साफ कर दिया है कि शराब के धंधेबाजों में पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। हालाकि लालगंज थानेदार अमरेंद्र कुमार एव उनकी टीम शराब मामले में लगातार कारवाई में जुटी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता