ब्रेकिंग
एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानएक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयान

वैशाली में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप: मां और दो बेटियों की हत्या, नशेड़ी पति पर हत्या का आरोप

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतकों में मां और दो बेटियां शामिल हैं जबकि महिला का पति बेहोशी क

वैशाली में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप: मां और दो बेटियों की हत्या, नशेड़ी पति पर हत्या का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतकों में मां और दो बेटियां शामिल हैं जबकि महिला का पति बेहोशी की हालत में मिला है। हत्या का आरोप महिला के नशेड़ी पति पर लगा है। घटना काजीपुर ओपी क्षेत्र के धनुषी गांव की है।


मृतकों की पहचान धनुषी गांव निवासी लालबाबू सिंह की पत्नी आशा देवी और दो बेटियां कशिश और नंदनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पेशे से ड्राइवर लालबाबू सिंह नशे का आदि हो चुका था और नशे के कारण अक्सर पत्नी और बेटियों से उसका विवाद होता रहता था और इसी विवाद में नशेड़ी लालबाबू सिंह ने अपनी दो बेटियों कशिश और नंदनी के साथ साथ अपनी पत्नी आशा देवी को भी गरांसी से काटकर हत्या कर दी।


घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब गाड़ी मालिक ने लालबाबू सिंह को फोन किया। जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो गाड़ी मालिक ने लालबाबू सिंह के पड़ोस में रहने वाले शख्स को फोन कर उससे बात कराने को कहा। पड़ोसी मोबाइल लेकर लालबाबू के घर पहुंचा तो मां और दो बेटियों का शव खून से लथपथ पाया जबकि लालबाबू सिंह भी घर के आंगन में पड़ा हुआ था।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है औक जांच के लिए FSL की टीम को मौके पर बुलाया है। आरोपी लालबाबू सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता