ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

वैशाली में जिला पार्षद पति की गुंदई देखिये, होली महोत्सव में पिस्टल लहराते पुलिस प्रशासन को दी गाली

VAISHALI: वैशाली में जिला पार्षद पति की गुंदई सामने आई है। होली महोत्सव के दौरान एक हाथ में माइक और दूसरे हाथ में पिस्टल लहराते इस शख्स ने सरेआम पुलिस प्रशासन को जमकर गा

वैशाली में जिला पार्षद पति की गुंदई देखिये, होली महोत्सव में पिस्टल लहराते पुलिस प्रशासन को दी गाली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली में जिला पार्षद पति की गुंदई सामने आई है। होली महोत्सव के दौरान एक हाथ में माइक और दूसरे हाथ में  पिस्टल लहराते इस शख्स ने सरेआम पुलिस प्रशासन को जमकर गाली दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सदर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। फिलहाल चंद्रेश्वर राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


मामला वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र का है जहां पहेतिया वार्ड 23 की जिला पार्षद अनीता देवी के पति चंदेश्वर राय ने होली महोत्सव के दौरान अवैध हथियार लहराया और माइक पर पुलिस को गालियां दी। उस वक्त कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। होली के गीतों पर डांसर ठुमके लगा रही थी तभी मंच के सामने बैठे जिला पार्षद अनीता देवी के पति चंदेश्वर राय उठ खड़ा हुआ और सिंगर के हाथों से माइक लेकर एलाउंसमेट करने लगा। कहने लगा कि पुलिस प्रशासन गुंडा है। थाना प्रभारी को गाली देते हुए कहने लगा कि मैं कोई थाने का दलाल नहीं हूं जनता का गुलाम हूं।


फिर कमर से पिस्टल निकालकर लहराने लगता है। नशे में धुत जिला पार्षद पति का वीडियो इस दौरान भीड़ से किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। चंद्रेश्वर राय का यह वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सरेआम पुलिस प्रशासन को गाली देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया। पुलिस ने चंद्रेश्वर राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। चंद्रेश्वर राय गिरफ्तारी के भय से फरार हो गया है। अब देखना यह होगा कि सरेआम पुलिस को गाली देने वाले चंद्रेश्वर राय की गिरफ्तारी कब तक संभव हो पाती है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें