ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

वैशाली में छेड़खानी करने वाले युवकों को लाठी-डंडे से पीटा, हाथों में पिस्टल लिए दिखे पीटने वाले, VIDEO वायरल

PATNA :छेड़खानी की खौफनाक सजा दो युवकों को भुगतनी पड़ी है। दोनों युवकों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गयी है। लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए युवकों की पहले तो जमकर धुनाई की फिर

FirstBihar
Anurag Goel
4 मिनट

PATNA :छेड़खानी की खौफनाक सजा दो युवकों को भुगतनी पड़ी है। दोनों युवकों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गयी है। लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए युवकों की पहले तो जमकर धुनाई की फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पिटने वाले युवकों के परिजनों ने साजिश के तहत दोनों की पिटाई कर जेल भिजवाने का आरोप लगाया है। 


वैशाली के भगवानपुर से ये खबर सामने आ रही है।जहां छेड़खानी के आरोप में दो युवकों की लाठी डंडे बेरहमी से पिटाई किए जाने का बेहद ही खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है इस वायरल वीडियो में  एक दूसरी हैरान करने वाली तस्वीर भी कैद हुई है।  जिसमें देखा जा रहा है कि दोनों युवकों को पीटने वालों में एक-एक पिस्टलधारी  युवक शामिल है जो  अपने गुर्गों के साथ बेखौफ होकर दोनों युवकों लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है। 


 यह घटना इंदिरा चौक  के पास की बताई जा रही है देखा जा सकता है कि घटना  दौरान  दोनों युवकों की  घंटों पिटाई होती रही  लेकिन  तमाम लोग तमाशबीन बने रहे इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि पिस्टल धारी  युवक  अपने गुरु के साथ मिलकर  स्कूल के बंद कमरे में एक युवक को घंटों पीटता रहा  वहीं दूसरे युवक को  इंदिरा चौक पर  सरेआम लाठी-डंडे से  पिटाई  की गई लेकिन  उसे रोकने वाला कोई नहीं था इस बीच अपनी जान की दुहाई देकर दोनों युवक हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे लेकिन दोनों के शरीर पर लाठी डंडे की बौछार  होती रही। 


  बताया जाता है कि यह घटना बीते 3 मई की है जब दो युवक अपने ऑल्टो कार से इंदिरा चौक पहुंचे थे इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया और फिर उसकी जमकर धुनाई की गई। हैरानी की बात यह है कि धुनाई की जाने के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाई जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ एक युवती के साथ छेड़खानी और कार में शराब मिलने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई और फिर पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भी भेज  दिया गया और कार को जब्त कर लिया गया। 


गिरफ्तार कर भेजे गए एक युवक विकी कुमार जो लालगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है वही दूसरा युवक चंदन कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र का है रहने वाला है और दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को छेड़खानी और शराब मामले में पकड़ कर जेल भेज दिया है। लेकिन अब दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। इधर पीड़ित परिजनों ने एक साजिश के तहत दोनों युवकों की पिटाई करने और फिर जेल भेजे जाने का आरोप लगाया है। 



टैग्स