ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

वैशाली में बाइक लूट की घटना, विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधी अब बाइक लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बाइक लूटने का विरोध करने पर एक युवक को अपराधियों ने गोली मारी है। घटना वैशाली जि

वैशाली में बाइक लूट की घटना, विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI:  बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधी अब बाइक लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बाइक लूटने का विरोध करने पर एक युवक को अपराधियों ने गोली मारी है। घटना वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के निजमा चौड़ की है। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


सोमवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने बाइक लूटने के दौरान बाइक सवार युवक को पैर में गोली मारी है। गोली लगने के बाद अपराधी युवक की बाइक लेकर फरार हो गये। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों के द्वारा महुआ थाने के पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी। गोली लगने से घायल हुए युवक को अनुमंडल अस्पताल महुआ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया है।


घायल युवक महुआ थाना क्षेत्र के समसपुरा बरहर चौक गांव निवासी महेश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार बताया गया है जो अपने दोस्त के साथ हैं घर से हाजीपुर जाने के लिए निकला था। तभी चोर में घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने बाइक छीनने का प्रयास किया था। बाइक छीनने में असफल होने पर युवक के पैर में गोली मार दिया और मौके से बाइक लेकर फरार हो गया है। 


घटना के बाद महुआ थाने के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गोली लगने से घायल हुए युवक को सदर अस्पताल से भी पीएमसीएच बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है। घायल युवक तमिलनाडु में किसी कंपनी में काम करता था जो 1 महीने पहले यह अपने घर आया था और घर पर ही मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता