ब्रेकिंग
Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

बिहार पुलिस की वर्दी पर दाग: चोर के घर चोरी करने वाले SHO और SI के खिलाफ FIR, जांच के बाद DIG ने दिए आदेश

Bihar Police: वैशाली के लालगंज थाना में चोरी के आरोप में पुलिस अधिकारी शामिल, SHO संतोष कुमार और SI सुमन झा के खिलाफ केस दर्ज, DIG चंदन कुशवाहा ने जांच के बाद आदेश जारी किया।

Bihar Police
बिहार मेें चोर-पुलिस का खेल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police: बिहार के वैशाली में सोना और नकदी गबन के एक मामले में लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और अवर निरीक्षक (SI) सुमन जी झा के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। डीआईजी चंदन कुशवाहा ने जांच के बाद यह निर्देश जारी किया। पुलिस टीम पर ही चोरी का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई की गई है।


दरअसल, वैशाली के लालगंज थाना की पुलिस पर एक चोर के घर छापेमारी के दौरान सोना, चांदी और लाखों रुपये नकद छिपाने का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) ने थानाध्यक्ष और एक दरोगा को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच शुरू की थी।


यह घटना 31 दिसंबर को हुई थी, जब लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पति-पत्नी द्वारा चलाए जा रहे चोर गिरोह का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि लालगंज थाना क्षेत्र के बिलनपुर गांव में रामप्रीत सहनी के घर से चोरी के बर्तन, टीवी और कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किए गए थे। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार किया था।


हालांकि, इस गिरोह के खुलासे के बाद यह बात सामने आई कि पुलिस ने रामप्रीत के घर से सिर्फ बर्तन, टीवी और अन्य सामान ही नहीं, बल्कि कई किलोग्राम सोना, चांदी और बड़ी मात्रा में नकदी भी बरामद की थी। आरोप है कि पुलिस ने इस सोना, चांदी और नकदी को जब्त सूची में नहीं दिखाया और छिपा लिया। आरोपी रामप्रीत सहनी के रिश्तेदार गेना लाल सहनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 


उनके अनुसार, पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर से लाखों रुपये नकद, 2 किलोग्राम सोना और 6 किलोग्राम चांदी ले ली, जिसे जब्त सूची में शामिल नहीं किया गया। गांव की एक महिला, जो सरकारी गवाह बनी थी, ने भी दावा किया कि गांव के लोगों ने पुलिस को अन्य सामान ले जाते देखा था, लेकिन पुलिस ने केवल बर्तन और टीवी दिखाया।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता