ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी

वैशाली के धरहारा गांव में छात्रा के साथ कोचिंग जाते समय छेड़खानी और केस उठाने के लिए दबाव का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता व उसके परिजनों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामला महिला थाना हाजीपुर में दर्ज कराया गया है।

bihar
दहशत में पूरा परिवार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में कोचिंग जाने के दौरान छात्रा के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित छात्रा ने हाजीपुर महिला थाना, आरक्षी अधीक्षक वैशाली एवं सराय थाना में लिखित शिकायत की और आरोपी पर कार्रवाई किये जाने की मांग की।


महिला थाना हाजीपुर में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि बीते 12 जून को वह अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी इसी दौरान गांव के ही चंदन सहनी, श्याम सहनी, नीरज उर्फ गोलू ने रास्ता रोक लिया और कहने लगा कि केस संख्या 40/23 उठा लो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। चंदन सहनी ने इस दौरान मेरा हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। बीच बचाव करने आए मेरे भाई के साथ गाली गलौज करने के बाद पिटाई कर दी।


 किसी तरह भाई वहां से भागकर घर गया और घटना की जानकारी माता-पिता को दी। इसी बीच श्याम सहनी, चंदन सहनी मुझे जमीन पर पटक दिया और मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसी दौरान मेरे माता-पिता पहुंच गए। तब मुझे छोड़ मेरे माता-पिता के साथ मारपीट करने लगा। उनको भी धमकी देने लगा कि केस नही उठाया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। थाने पर तुम लोग गये तो अंजाम  बुरा होगा। इस संबंध में सराय थाने के थानेदार मणिभूषण ने बताया कि पीड़ित छात्रा का आवेदन मिला है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि दोषी पाये जाने पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। एक-एक कर सभी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता