ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

Bihar Crime News: परिवहन विभाग की टीम पर हमला मामले में एक्शन, पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में पिछले दिनों परिवहन विभाग की टीम पर हमला मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में परिवहन विभाग की टीम पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 फरवरी की रात करीब 11:40 बजे सदर थाना क्षेत्र के सैदपुर रजौली स्थित सत्संग भवन के पास हुई थी। परिवहन विभाग की टीम वाहनों की चेकिंग और ओवर लोडिंग की जांच कर रही थी, तभी लगभग 20 हमलावरों ने टीम पर हमला कर दिया।


हमले में परिवहन विभाग की महिला अधिकारी हेमा सिंह समेत अन्य कर्मचारी और चालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों चिंटू उर्फ ओम प्रकाश शर्मा, सनोज राय और चन्दन राय को गिरफ्तार किया है।


सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बालू ट्रक पासिंग कराने वाले लोगों द्वारा अपराधियों के साथ मिलकर यह हमला किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं और मामले में तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।