ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, डेढ़ दर्जन लड़कियों के साथ कई लड़कों को पुलिस ने पकड़ा

Bihar Crime News: वैशाली में होटल की आड़ में चल रहे जिस्मफरोसी के कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने डेढ़ दर्जन लड़कियों के साथ कई पुरुषों को पकड़ा है.

Bihar Crime News
काले कारोबार का खुलासा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: महात्मा बुद्ध की कर्मभूमि और लोकतंत्र की पहली पाठशाला वैशाली को कलंकित किया जा रहा था। इसकी सूचना मिली तो वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने एक विशेष टीम गठित कर वैशाली में शांति स्तूप के पास कथित होटलों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां का नजारा देखकर पुलिस भी दौरान रह गई।


दरअसल, पर्यटन के लिहाज से प्रसिद्ध वैशाली में होटल की आड़ में देह व्यापार का बड़ा रैकेट वर्षों से चल रहा था। सबसे खास बात यह है कि इसमें पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। इसलिए एसपी द्वारा गठित टीम ने छापेमारी शुरू की तब स्थानीय वैशाली थाना को सूचना दी गई। 


एसपी ने बगैर वैशाली थाना को सूचना दिए एसडीपीओ सदर -2 के नेतृत्व में आधा दर्जन थानों की पुलिस के साथ रेड की, जहां तीन मकान में देह व्यापार का गंदा खेल खेला जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके से अबतक डेढ़ दर्जन लड़कियों को हिरासत में लिया है जबकि होटल संचालक सिहित कई पुरुषो को भी हिरासत में लिया गया है। हर कमरे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान को भी बरामद किया गया है।


बता दें कि जहां पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है उस जगह से कुछ दूरी पर ही विश्व शांति स्तूप है जबकि पास में ही साढ़े 500 करोड़ की लागत से बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय बन रहा है। ऐसे में ऐतिहासिक धरोहर को कलंकित करने वाले लोगों पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता