ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime News : बेख़ौफ़ अपराधियों ने मजदूर को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, महिलाओं को धमकी देकर हुए फरार

Bihar Crime News : वैशाली जिले से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है, जहाँ एक शख्स को 2 बाईक पर सवार अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News : बेखौफ अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के जढुआ चिकनौटा में दरवाजे पर बैठे एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी और उसे घायल कर दिया. गोली मारने के बाद घर की महिलाओं को धमकी देते हुए सभी अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए.


घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जानकारी के अनुसार युवक को दो गोली लगी है. युवक स्थानीय बिंदेश्वर राय का 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार बताया जा रहा है. इस घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा एवं नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में घायल के परिवार से पूरी जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं.


ललित मोहन शर्मा ने कहा है कि एक युवक को गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. युवक से घटना के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार विपिन कुमार अपने चाचा के दरवाजे पर बैठा हुआ था. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी मौके पर पहुंचे और विपिन को गोली मार दी. वहां से युवक ने भागने का प्रयास किया और घर के अंदर जा घुसा, इस क्रम में भी उसे एक गोली लगी.


गोली मारने के बाद अपराधी घर की महिलाओं को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से विपिन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना के संबंध में घायल के पिता ने बताया कि विपिन अपने चाचा के साथ दरवाजे पर बैठा हुआ था. इसी दौरान स्थानीय दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और विपिन को गोली मारी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश घर की महिलाओं को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता