ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में वार्ड पार्षद पति की गुंडई, मामूली बात पर युवक को घर बुलाकर बेरहमी से पीटा

Bihar Crime News: वैशाली में एक वार्ड पार्षद पति की दबंगई सामने आई है. आरोपी ने एक युवक को घर पर बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर दी. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar Crime News
वार्ड पार्षद पति की दबंगई
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के खरजम्मा वार्ड संख्या 1 में वार्ड पार्षद पति की दबंगई का मामला सामने आया है। पार्षद पति ने एक युवक को उसकी मां के सामने ही बेरहम तरीक़े से पिटाई कर दी। 


जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है। पीड़ित युवक मोहम्मद शकील अंसारी के पुत्र फिरोज अंसारी एवं उसकी मां रुकसाना खातून ने बताया कि बीते 9 अप्रैल को फिरोज अंसारी की साली घर से अपने बुआ के यहां चली गई थी। इस मामले में लड़की के परिजनों ने फिरोज पर लड़की की अपहरण का मामला दर्ज कराया था।


जिसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर कोर्ट में बयान कराया। उसके बाद शनिवार को वार्ड पार्षद निसार अंसारी के द्वारा पंचायती बुलाई गई और पंचायती में फिरोज अंसारी पर लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए 1 लाख रुपए जुर्माना के तौर पर लड़की के परिजनों को देना था। आरोप है कि पार्षद पति निसार अंसारी ने फिरोज को घर बुलाया और अन्य लोगो के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी। 


इस दौरान युवक की मां रुकसाना खातून रोती-चिल्लाती रही और लोगों ने उसकी पिटाई करते रहे। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची युवक की दादी खैतुन निसा के साथ भी मारपीट की गई है। आरोप यह भी है कि पार्षद पति ने युवक को कान पकड़कर उठक-बैठक कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता