ब्रेकिंग
पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव

मायके से लौटी 27 वर्षीय BPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: वैशाली में 27 वर्षीय BPSC शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव स्कूल से करीब 200 मीटर दूर किराए के कमरे में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर FSL जांच शुरू की है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में 27 वर्षीय BPSC शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शिक्षिका का शव स्कूल से करीब 200 मीटर दूर स्थित उनके किराए के कमरे से बरामद हुआ। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



वैशाली के चेहराकलां प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित 27 वर्षीय BPSC शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को स्कूल में ड्यूटी करने के बाद वह दोपहर करीब एक बजे अपने किराए के कमरे पर लौटी थीं। देर रात तक फोन नहीं उठने के बाद मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई।



सूचना मिलने पर कटहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शिक्षिका के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया गया कि शाम के समय शिक्षिका के पति ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक ललन श्रीवास्तव से संपर्क कर शिक्षिका से बात कराने का अनुरोध किया।



मकान मालिक जब कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उन्होंने खिड़की से अंदर देखा, जहां शिक्षिका का शव दिखाई दिया।पुलिस की जांच में शिक्षिका के हाल में मायके से लौटने की जानकारी भी सामने आई है। बताया गया कि 22 अगस्त को पति-पत्नी अपने-अपने घर गए थे। पति ने शिक्षिका को उनके मायके में छोड़ा था और खुद अपने घर चले गए थे।



रक्षाबंधन के बाद 28 अगस्त को परिजनों ने शिक्षिका को बस से वापस बिहार भेजा था। चर्चा है कि मायके जाने और पति के साथ वापस लौटने को लेकर दोनों के बीच कुछ अनबन हुई थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 29 अगस्त की सुबह शिक्षिका चेहराकलां पहुंचीं और स्कूल में अपनी ड्यूटी की। इसके बाद वह अकेले अपने किराए के कमरे पर लौट गईं। उसी रात उनकी मौत की जानकारी सामने आई।



शिक्षिका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर क्षेत्र की रहने वाली थीं। बताया गया है कि उन्होंने 15 मई 2025 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय में योगदान दिया था। यह उनकी पहली सरकारी नियुक्ति बताई जा रही है।पति के एक दोस्त के अनुसार, शिक्षिका ने करीब तीन महीने पहले उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से लव मैरिज की थी। बताया गया कि शुरुआत में शिक्षिका के परिजन इस शादी के खिलाफ थे, हालांकि बाद में वे राजी हो गए थे।



घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस पति-पत्नी के बीच कथित विवाद, शिक्षिका के अकेले कमरे पर लौटने और कमरे का अंदर से बंद होने समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और कमरे को सील कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता