ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

दिल्ली पब्लिक स्कूल की गेट के पास बमबाजी, CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत

दिनदहाड़े पथराव और बमबाजी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि स्कूल में काम करने वाले ड्राइवर को निकाल दिया गया था। इसी का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

BIHAR POLICE
स्कूल पर बमबाजी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के हाजीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां हथसारगंज ओपी थाना क्षेत्र के NH-19 के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के गेट पर दर्जनों की संख्या में आए असामाजिक तत्वों ने जमकर पथराव किया और बमबाजी की। असामाजिक तत्वों की करतूत वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 


घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता हैं कि कैसे असामाजिक तत्व के लोग दिल्ली पब्लिक स्कूल के गेट पर पथराव कर रहे हैं। इस दौरान बमबाजी भी करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सैकड़ों गाड़ियां आती जाती नजर आ रही है। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस से शिकायत की। 


जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। बताया जाता है कि बीते दिनों स्कूल से निजी चालक को निकाला गया था और जो स्कूल के पास का ही रहने वाला है। उसी के दोस्तों ने स्कूल पर पथराव और बमबारी की घटना को अंजाम दिया है। स्कूल से निकाले जाने का बदला लेने के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

दिल्ली पब्लिक स्कूल की गेट के पास बमबाजी, CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत

टैग्स