ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

मकान मालिक से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था पति, मना करने पर दिया तीन तलाक

DESK : पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है. तीन तलाक देने के पीछे की वजह जब सामने आई तो हड़कंप मच गया. दरअसल, पति अपनी पत्नी पर मकान मालिक के साथ शारीरिक संबंध ब

मकान मालिक से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था पति, मना करने पर दिया तीन तलाक
First Bihar
2 मिनट

DESK : पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है. तीन तलाक देने के पीछे की वजह जब सामने आई तो हड़कंप मच गया. दरअसल, पति अपनी पत्नी पर मकान मालिक के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो पति उसे तीन तलाक देकर फरार हो गया. अब पीड़िता ने थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 


मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है. यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मकान मालिक से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है. उसका कहना है कि वह मकान मालिक से संबंध बनाए, जिससे किराया माफ कराया जा सके. 


महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति उस पर लगातार गलत काम करने का दबाव बनाता है और उसके साथ मारपीट भी करता है. जब उसने मकान मालिक से संबंध बनाने का विरोध किया, तो पति उसे तीन तलाक देकर भाग गया. 


अब महिला ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर जांच की जाएगी. पीड़ित महिला के 2 बच्चे हैं और एक बेटी की मौत हो गई है. महिला का कहना है कि दहेज में मिला सारा सामान भी उसके पति ने बेच दिया है. अब उसके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. 


वहीं इस मामले पर मेरठ सिटी के एसपी विनीत भटनागर का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है. जांच के बाद इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपी फरार बताया जा रहा है. 

टैग्स