ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

IIT कानपुर में कार्यरत महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म, प्रोजेक्ट मैनेजर पर आरोप

Kanpur News: IIT कानपुर में यौन उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। महिला कर्मी ने साथ काम कर रहे सहयोगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

 Kanpur News:
महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Kanpur News: आईआईटी कानपुर में एक और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आईआईटी की शोध छात्रा से यौन शोषण के मामले में एसीपी मोहसिन खान का मामला अभी चर्चा में चल ही रहा था कि संस्थान में एक और मामला सामने आ गया। । साइबर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट में काम करने वाली एक युवती ने अपने सहकर्मी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि इंदौर निवासी शुभम मालवीय ने शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने आईआईटी प्रशासन से भी शिकायत की है।

साइबर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट में काम करने वाली युवती ने सहकर्मी पर यौन उत्पीड़न पर आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्वोत्तर के एक राज्य की रहने वाली इंजीनियर साल 2024 से आईआईटी कानपुर के साइबर सिक्योरिटी के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है और कैंपस में ही रहती है। आरोप है कि उनके साथ प्रोजेक्ट में काम करने वाले इंदौर निवासी शुभम मालवीय ने पहले उससे दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने लगा। 


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी की बात करने पर वह उसे धमकाता और मारता-पीटता था। शुरू में तो युवती उसका उत्पीड़न सहती रही, लेकिन बात जब बढ़ गई तो उसने आईआईटी प्रशासन से शिकायत की। IIT प्रशासन ने भी जांच के लिए एक कमेटी बना दी है। वहीं पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी देने का मुकदमा कल्याणपुर थाने दर्ज कराया है। बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी आईआईटी कैंपस के बाहर किराये के मकान में रहता है। उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। पुलिस ने उसका नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता