ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

'पापा ने मम्मी को मारकर टांग दिया'..4 साल की बच्ची ने ड्रॉइंग बनाकर खोला मां के मर्डर का राज

Jhansi Murder News: झांसी में 4 साल की बच्ची ने अपनी मां की मौत का राज खोल दिया है। मां की मौत कैसे हुई, पेटिंग बनाकर उसने पुलिस को बताया।

 Jhansi Murder News
4 साल की बच्ची ने ड्रॉइंग बनाकर खोला मां के मर्डर का राज
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Jhansi Murder News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक चार साल की बच्ची ने अपनी मां की मौत का राज खोल दिया है। मां की मौत कैसे हुई, 4 साल की बेटी ने पुलिस को बता दिया है। बच्ची ने पेंटिंग बनाकर मां सोनाली की मौत का राज खोला। उसने सादे कागज पर पेटिंग बनाकर बताया कि उसके पिता संजीव ने ही उसकी मां को मारा है।


बच्ची ने पुलिस को बताया कि पापा अक्सर मां को मारते थे और उन्होंने ही मां की हत्या की है। इस मामले में पति संजीव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि 27 साल की सोनाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके मायकेवालों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। सोनाली और संजीव की शादी साल 2019 में हुई थी। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।


मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी मृत महिला सोनाली के पिता संजीव त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2019 में अपनी बेटी की शादी झांसी के शिव परिवार कॉलोनी में रहने वाले संदीप गोदौलिया से की थी। संदीप मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। शादी के बाद से ही दामाद और उसके घरवाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। सोनाली ने बेटी को जन्म दिया, तो उसको ताने मारने के साथ अस्पताल में अकेला छोड़कर भाग गए थे और बेटी को प्रताड़ित करते थे।


खबरों के मुताबिक सोनाली के पति ने उसकी हत्या कर दी फिर मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में लाई गई सोनाली की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। मायके वालों को सूचना दी गई कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मायके वाले पहुंचे तो महिला की 4 साल की मासूम बेटी ने रो-रोकर पूरी कहानी बता दी। उसने सादे पन्ने पर ड्रॉइंग बनाते हुए बताया कि पापा ने मम्मी को कैसे मारा और गला दबाया। यह देख सभी हैरान रह गए। इतना देखते ही मायके वाले भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ते देख ससुराल वाले भाग गए। जिसके बाद मृत सोनाली के परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता