ब्रेकिंग
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

उत्पाद विभाग का SI और 3 कर्मी 13 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार, घर में कर रहे थे शराब पार्टी

AURANGABAD: 13 बोतल शराब के साथ उत्पाद विभाग के बड़ा बाबू समेत 4 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इन सभी को उनके आवास से शराब के साथ

उत्पाद विभाग का SI और 3 कर्मी 13 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार, घर में कर रहे थे शराब पार्टी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: 13 बोतल शराब के साथ उत्पाद विभाग के बड़ा बाबू समेत 4 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इन सभी को उनके आवास से शराब के साथ रंगेहाथों पकड़ा गया है। 


इस बात की गुप्त सूचना सदर मिली थी कि उत्पाद विभाग के ही कर्मचारी शराब पार्टी कर रहे हैं। मिली सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गयी तब एसआई भूपेंद्र चौधरी, एएसआई अजय कुमार, विनोद कुमार और कॉन्स्टेबल सर्वजीत को 13 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में सदर एसडीओ विजयंत, एसडीपीओ गौतम शरण ओमी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। 


औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वही उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि 5.575 लीटर शराब के साथ उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक यानी हेड क्लर्क, दो सहायक अवर निरीक्षक और एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।