ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने वाला सीवान से गिरफ्तार, पार्टी का कार्यकर्ता निकला राकेश कुमार

राकेश ने पुलिस को बताया कि वह पहले उपेंद्र कुशवाहा की ही पार्टी में था लेकिन उपेंद्र कुशवाहा की पॉलिसी और स्टेटमेंट से वो नाराज चल रहा था। इसलिए राकेश ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर उपेंद्र कुशवाहा पर हमला करने की धमकी दी थी।

bihar
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी आरएलएम (Rashtriya Lok Morcha, RLM) के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को 19 जून को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इस बात की जानकारी उपेंद्र कुशवाहा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर दी थी। इस संबंध में उनके सहायक द्वारा सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया गया था। जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तब जो कुछ निकलकर सामने आया उसे जानकार पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी हैरान रह गये। 


धमकी देने वाले शख्स की पहचान सीवान के दरौली निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उसके पास से सिम कार्ड, मोबाइल, डायरी जब्त किया गया है। डायरी में कई लोगों का मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला है। राकेश ने उपेंद्र कुशवाहा सहित कई लोगों को कॉल किया गया था। जब राकेश से पूछताछ की गयी तब उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी।


राकेश ने पुलिस को बताया कि वह पहले उपेंद्र कुशवाहा की ही पार्टी में था लेकिन उपेंद्र कुशवाहा की पॉलिसी और स्टेटमेंट से वो नाराज चल रहा था। इसलिए राकेश ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर उपेंद्र कुशवाहा पर हमला करने की धमकी दी थी। पटना एसएसपी ने बताया कि अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि राकेश का कनेक्शन लॉरेंस विश्नोई से था। गुरुवार को देर शाम 7 बार कॉल करके राकेश ने उपेंद्र कुशवाहा को धमकीभरा कॉल किया था। 


लॉरेंस विश्नोई के नाम से 10 दिनों में खत्म कर देने की धमकी दी गई थी। पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का आज उद्भेदन कर लिया। बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गयी थी।  


लॉरेस विश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिलने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह लिखा था कि "आज शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए। साथ ही मोबाइल नंबर +917569196793 से 8 बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के माध्यम से कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा, 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई।SSP पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियाँ अस्वीकार्य है। इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है।.

उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने वाला सीवान से गिरफ्तार, पार्टी का कार्यकर्ता निकला राकेश कुमार