ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार मोबाइल पर भेजा गया 3 धमकीभरा मैसेज

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। 7 जुलाई की शाम उन्हें एक ही नंबर से लगातार तीन धमकीभरे मैसेज भेजे गए। इससे पहले भी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकियाँ मिल चुकी हैं।

Bihar
जान से मारने की धमकी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:पटना से बड़ी खबर आ रही है। जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी आरएलएम (Rashtriya Lok Morcha, RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार 7 जुलाई की शाम 7 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट के बीच मोबाइल नंबर 7780012505 से 3 धमकीभरा मैसेज भेजा गया है। इस बात की जानकारी खुद उपेंद्र कुशवाहा ने दी है। 


कहा कि इससे पूर्व भी मुझे धमकियां मिल चुकी है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। यह अब केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा का विषय नहीं है। बल्कि व्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन से अपेक्षा है कि इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो। 


गौरतलब है कि 19 जून को भी उपेंद्र कुशवाहा को धमकी मिल चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उस वक्त उपेंद्र कुशवाहा एक्स पर लिखा था कि "आज शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए। 


साथ ही मोबाइल नंबर +917569196793 से 8 बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के माध्यम से कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा, 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई। SSP पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियाँ अस्वीकार्य है। इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है। बता दें कि इससे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गयी थी। अब उपेंद्र कुशवाहा को लगातार धमकी मिल रही है। इस बात की जानकारी उपेंद्र कुशवाहा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी थी। 

उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार मोबाइल पर भेजा गया 3 धमकीभरा मैसेज

टैग्स