ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार के कुख्यात का UP में एनकाउंटर, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार दुर्दांत अपराधियों को दबोचा

DESK : बढ़ते क्राइम पर ब्रेक लगाने के लिए यूपी पुलिस ने दबिश तेज हो गई है. कुख्यात अपराधियों और यूपी पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ है. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस एनकाउंटर में बिहार

बिहार के कुख्यात का UP में एनकाउंटर, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार दुर्दांत अपराधियों को दबोचा
First Bihar
3 मिनट

DESK : बढ़ते क्राइम पर ब्रेक लगाने के लिए यूपी पुलिस ने दबिश तेज हो गई है. कुख्यात अपराधियों और यूपी पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ है. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस एनकाउंटर में बिहार के रहने वाले एक कुख्यात अपराधी को धर दबोचा है. इसके साथ तीन अन्य अपराधियों को भी दबोचा गया है. 


यूपी में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस अपराधियों की शिनाख्त पर उन्हें दबोचने के लिए चेकिंग अभियान चला रहा थी. इसी बीच कटसिल मोड के पास बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि दूसरा भागने के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. वहीं, दो अन्य आरोपी धानापुर के शहीदगांव के समीप मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए.


बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे कटसिल मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया तो एक बदमाश भाग गया जबकि दूसरे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में फायर किया गया तो एक बदमाश को दाएं पैर में और दूसरे को बाएं पैर में गोली लग गई. जिसमें बिहार के रामगढ़ थाना के सिझुआ निवासी अरुण कुमार उर्फ रुद्र सिंह जो कि 25 हजार का इनामी अभियुक्त बताया गया है. दूसरा अभियुक्त अंकुर उर्फ गोपाल सिंह धीना चंदौली को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से एक मोटरसाइकिल सहित एक तमंचा और एक 32 बोर का पिस्टल बरामद किया गया. घायल बदमाशों को पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. 


एक अन्य गिरफ्तार बदमाश की पहचान पीयूष सिंह जमानियां गाजीपुर के रूप में हुई है. इसके ऊपर रंगदारी, लूट, हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं. 2018 में तत्कालीन मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्र ने पीयूष सहित करीब बदमाशों को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. गाजीपुर का रहने वाला यह बदमाश कुछ वर्षों से वाराणसी में सक्रिय था.