ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

शर्मनाक! थप्पड़ मारकर बुजुर्ग महिला को सड़क पर पटका, बेटे की लात-घूंसों से की पिटाई, लोग बनाते रहे वीडियो

Deoria News: यूपी के देवरिया से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की गई है।

Deoria News
बुजुर्ग महिला को सड़क पर पटका, बेटे की लात-घूंसों से की पिटाई
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन विवाद के चलते एक शख्स द्वारा एक बुजुर्ग दलित महिला और उसके बेटे की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर नगर पंचायत के विशुनपुरा प्रथम वार्ड की है। दरअसल दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में एक शख्स ने बेरहमी की हद ही पार कर दी। उसने बुजुर्ग दलित महिला और उसके बेटे को बुरी तरह से पीटा है। आरोपी शख्स ने महिला को जोरदार थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया और उसके बेटे पर लात-घूंसे बरसाए।


जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा प्रथम निवासी रामज्ञानी प्रसाद और ओम प्रकाश पांडेय के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 23 फरवरी को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आशीष पांडेय ने पहले बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारकर सड़क पर पटक दिया फिर रामज्ञानी प्रसाद की जमकर पिटाई की।  इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीट रहा था और लोग तमाशबीन खड़े होकर वीडियो बना रहे थे।


पीड़ित दंपति की पहचान रामज्ञानी और उनकी पत्नी निमिता देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि रामज्ञानी के पड़ोसी आशीष पांडेय से उनका भूमि को लेकर विवाद है, उसी विवाद को लेकर यह मारपीट हुई। गौरीबाजार थाना पुलिस ने पीड़ित रामज्ञानी प्रसाद की शिकायत के आधार पर आशीष पांडेय और मनीष पांडेय के खिलाफ धारा 117(2), 115(2), 352, 351(2), BNS और 3(2)5 SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपी आशीष पांडेय को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।  

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता