ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

दिनदहाड़े हत्या करने वाले दोनों हत्यारों को पुलिस ने दबोचा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की

DESK: राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले युवक की दिनदहाड़े बीच बाजार गला काट कर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त

दिनदहाड़े हत्या करने वाले दोनों हत्यारों को पुलिस ने दबोचा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले युवक की दिनदहाड़े बीच बाजार गला काट कर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों हत्यारों की पहचान पुलिस ने कर ली है। एक की पहचान रफीक मोहम्मद और अब्दुल जब्बार के रूप में हुई है। दोनों उदयपुर के सुरजपोल का रहने वाला है।  


गौरतलब है कि दो हमलावर मंगलवार को दिनदहाड़े एक दर्जी की दुकान में कपड़ा सिलवाने घुसे। कपड़े की नाप लेने के दौरान तलवार से दर्जी पर कई वार किए और उसका गला काट दिया। इस पूरे हमले का वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी तक को धमकी दे डाली। दोनों आरोपियों को राजसमंद के भीमा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।


दर्जी का कसूर इतना था कि उसने सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा का समर्थन किया था। हत्यारों ने तलवार से ताबडतोड़ वार करने के बाद गला काट डाला। उसके बाद हत्यारों ने सोशल मीडिया पर मर्डर का वीडियो जारी किया। खून से सना वह छुरा दिखाया जिससे हत्या की गयी थी। हत्यारों ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री तक का गला काटने की धमकी दी। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए दोनों हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। 


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह लिखा है कि "उदयपुर में युवक की हत्या के दोनों आरोपियों को राजसमंद से गिरफ्तार किया गया है। इस केस में अनुसंधान केस ऑफिसर स्कीम के तहत किया जाएगा एवं त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित कर अपराधियों को न्यायालय कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। मैं पुन: सभी से शान्ति बनाए रखने की अपील करता हूं।"