ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

उदयपुर हत्याकांड पर बवाल, कई इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू, अगले आदेश तक इंटरनेट भी बंद

DESK: राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े एक दर्जी कन्हैयालाल की बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई। दो की संख्या में दुकान में घुसे हत्यारों ने धारदार हथियार से कन्हैयालाल का गला अलग

उदयपुर हत्याकांड पर बवाल, कई इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू, अगले आदेश तक इंटरनेट भी बंद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े एक दर्जी कन्हैयालाल की बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई। दो की संख्या में दुकान में घुसे हत्यारों ने धारदार हथियार से कन्हैयालाल का गला अलग कर दिया। यही नहीं वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दर्जी की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानें बंद करायी गयी। हालात की गंभीरता को देखते हुए सीएम अशोक अशोक गहलोत ने अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग की और कई आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान इंटरनेट सेवा को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया। वही हंगामा और प्रदर्शन को देखते हुए कई इलाकों में कर्फ्यू भी लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों हत्यारों की पहचान पुलिस ने कर ली है। एक की पहचान रफीक मोहम्मद और अब्दुल जब्बार के रूप में हुई है। दोनों उदयपुर के सुरजपोल का रहने वाला है।   


मिली जानकारी के अनुसार मृतक के 8 साल के बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट किया था जो आरोपियों को नागबार गुजरा उसने दिनदहाड़े उसके पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। निर्ममता पूर्वक की गयी हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का प्रदर्शन जारी है इस घटना के विरोध में दुकानें बंद करायी गयी है। एहतियात के तौर पर अगले चौबीस घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। उदयपुर के धानमंडी, घंटाघर, अंबामाता, हाथीपोल, सूरजपोल, भूपालपुरा और सवीना में आवागमन पूरी तरह से बंद किया गया है। इन इलाकों में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 


राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि"उदयपुर में हुई घटना बहुत ही दुःखद है और उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, बहुत चिंता वाली बात है कि इस प्रकार से मर्डर करना किसी का ये बहुत ही दुःखद भी है, शर्मनाक भी है। मैं समझता हूं कि माहौल ठीक करने की आवश्यकता भी है। पूरे देश के अंदर तनाव का माहौल बन गया है।"