ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

13 करोड़ की लूट: वेब सीरिज देखकर दो भाइयों ने बैंक को लूटा, 17 किलो सोना लेकर हुए फरार, फिर क्या हुआ जानिए?

मनी हीस्ट बेव सीरिज से प्रेरित होकर दो भाईयों ने बैंक से 13 करोड़ का सोना लूट लिया। दोनों भाई बेकरी का बिजनेस करने के लिए बैंक ने लोन लेने गये थे लेकिन लोन देने से बैंक ने इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों ने बैंक को ही लूटने का प्लान बना लिया।

CRIME
13 करोड़ की लूट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CRIME NEWS: दो भाई बिजनेस करने के लिए बैंक से लोन लेने गये थे लेकिन लोन किसी कारण पास नहीं हुआ। तभी से दोनों उदास रह रहे थे। एक दिन दोनों भाईयों ने नेटफ्लिक्स पर मनी हीस्ट बेव सीरिज देखा। जिसे देखने के बाद दोनों ने उस बैंक को लूटने का प्लान बनाया जिसने उसे लोन देने से मना कर दिया था।


बेव सीरिज देखने के बाद दोनों भाईयों ने बैंक से 17 किलो सोना लूट लिया। इस दौरान दोनों ने सबूत मिटाने के लिए कास्टिक पाउडर का इस्तेमाल किया। घटना कर्नाटक के दावणगेरे न्यामती कस्बे की है जहां 28 अक्टूबर 2024 को दोनों भाईयों ने बेव सीरिज से प्रेरित होकर स्टेट बैंक को लूट लिया और मौके से फरार हो गये।


 जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई थी। 13 करोड़ के स्वर्ण आभूषण लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता 6 महीने बाद लगी है। दावणगेरे थाने की पुलिस ने लूटे गये 17 किलो सोना को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों भाईयों की पहचान तमिलनाडु निवासी 30 वर्षीय विजय और 28 वर्षीय अजय के रूप में हुई है।


 दोनों भाईयों की बेव सिरिज देखकर पहली बार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इन दोनों भाईयों का कहना है कि वो बेकरी का बिजनेस शुरू करना चाहते थे। जो बिना लोन के संभव नहीं था। उन्होंने स्टेट बैंक में लोन के लिए आवेदन दिया था लेकिन क्रेडिट स्कोर कम होने की वजह से बैंक ने लोन नहीं दिया। जिसके बाद दोनों एक बेव सीरिज देखकर बैंक लूटने के लिए प्रेरित हो गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।