ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Patna Crime News: पटना में फायरिंग केस के दो आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, ADG के सामने चलाई थीं गोलियां; वारदात में पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल

Patna Crime News: पटना में 10 राउंड फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इन बदमाशों ने बीते 24 मई को एडीजी के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी.

Patna Crime News
पटना गोलीकांड के दो आरोपी का सरेंडर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के बोरिंग कैनाल रोड में पिछले दिनों अपराधियों ने 10 राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। अपराधियों ने एडीजी के सामने इस वारदात को अंजाम देकर पुलिस को ओपन चैलेंज किया था। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी। इसी बीच गोलीकांड के आरोपी पियूष और रोहित ने एसडीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।


दरअसल, बीते 24 मई को पटना के लोहिया चक पुल पर फायरिंग की एक घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में एक अपराधी काले रंग की स्कॉर्पियो से उतरकर पिस्टल से मोहल्ले की ओर फायरिंग करता दिख रहा था। बताया गया कि पुल के नीचे कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद गालियों और झगड़े के बीच अपराधी पुल पर पहुंचे। एक आरोपी स्कॉर्पियो की ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा, जबकि दूसरा नीचे उतरकर फायरिंग करने लगा।


घटना के समय पुल पर आम लोग भी आ-जा रहे थे। फायरिंग की जगह से एडीजी पंकज दराद भी गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से अपराधियों का पीछा किया और लगभग 1 किलोमीटर दूर जीपीओ गोलंबर तक उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। वायरल वीडियो में एडीजी की गाड़ी को स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए भी देखा गया।


रविवार को पुलिस ने इस मामले में एक इंस्पेक्टर के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि इस युवक की गोलीबारी में क्या भूमिका रही। इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। अब तक 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है। इस मामले की जांच का जिम्मा सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत को सौंपा गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता