ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

ट्यूशन टीचर ने स्टूडेंट से की दरिंदगी, कई अन्य छात्राओं ने भी लगाया रेप का आरोप

DESK : ट्यूशन टीचर द्वारा छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना मे

ट्यूशन टीचर ने स्टूडेंट से की दरिंदगी, कई अन्य छात्राओं ने भी लगाया रेप का आरोप
First Bihar
3 मिनट

DESK : ट्यूशन टीचर द्वारा छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता रिश्ते में टीचर की भतीजी लगती है. पीड़िता ने जब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया तो कई अन्य छात्राओं ने भी आवाज़ उठाते हुए टीचर पर रेप का आरोप लगाया है. 


मामला दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र का है. आरोपी ट्यूशन टीचर का नाम प्रवीण बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक अपनी ही छात्रा के साथ रेप का आरोपी टीचर प्रवीण छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था. प्रवीण पर रिश्ते में अपनी भतीजी लगने वाली बच्ची के साथ ही रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. बताया जाता है कि प्रवीण की भतीजी लगने वाली 13 साल की बच्ची भी उससे ट्यूशन पढ़ती थी. प्रवीण पर रेप का आरोप लगने के बाद एक अन्य बच्ची ने भी उसपर आरोप लगाया है.


प्रवीण के एक बच्ची से रेप करने की भनक जब गांव के लोगों को लगी तो जिनकी भी बच्ची उससे ट्यूशन पढ़ती थी, उसने अपनी बच्चियों से पूछा. एक अन्य बच्ची ने भी अपने परिजनों को बताया कि प्रवीण ने उसे मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ रेप किया था. प्रवीण पर रेप का आरोप लगाने वाली इस बच्ची की उम्र महज सात साल थी.


ट्यूशन टीचर पर लगे रेप के आरोप को लेकर गुस्साए लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर ट्यूशन टीचर प्रवीण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने और कितनी बच्चियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है.