ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

ट्रेन से चोरी हुआ यात्री का जूता, थाने में दर्ज कराई FIR, दो राज्यों की पुलिस कर रही पड़ताल

MUZAFFARPUR : रेल सफर के दौरान अब तक आपने चोरी की कई घटनाएं सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन, शायद ही आपने कभी यह सुना होगा कि ट्रेन में किसी का जूता चोरी हो जाए तो उसके द्वारा इसको

ट्रेन से चोरी हुआ यात्री का जूता, थाने में दर्ज कराई FIR, दो राज्यों की पुलिस कर रही पड़ताल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR :  रेल सफर के दौरान अब तक आपने चोरी की कई घटनाएं सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन, शायद ही आपने कभी यह सुना होगा कि ट्रेन में किसी का जूता चोरी हो जाए तो उसके द्वारा इसको लेकर थाने में शिकायत कर एफआईआर भी दर्ज करवाया जाए। 


दरअसल, अब दो राज्यों की पुलिस जूता चोरी का केस दर्ज कर सबको हैरान कर दिया हैं। बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले राहुल कुमार झा के साथ चोरी की ऐसी घटना हुई, जिसकी चर्चा जमकर हो रही है। यही नहीं इस मामले में उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि, रेल यात्री राहुल अंबाला स्टेशन से ट्रेन नंबर 04652 के बोगी नं बी-4 में 51 नंबर सीट जो उसके नाम से बुक थ।  उस पर बैठ कर मुजफ्फरपुर आ रहा था। इसी दौरान  उसने अपने सीट के नीचेजूता रखा था जो चोरी हो गया। जिसको लेकर उसने  मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन स्थित रेल थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है। 


वहीं, रेलयात्री की इस शिकायत के बाद अब पुलिस द्वारा जूता ढूंढने का काम शुरू कर दिया गया था। यह युवक सीतामढ़ी के बाजपट्टी के रहने वाला बताया जा रहा है। राहुल झा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर बिहार और यूपी की पुलिस जूता चोरी की घटना की जांच कर रही है। जूता चोरी का एफआईआर के आवेदन यह जिक्र किया गया कि मुरादाबाद में ही ट्रेन से किसी ने जूते चोरी कर लिए बहुत खोजबीन करने पर नहीं मिला लेकिन यह भी आवेदक के तरफ से कंफर्म नहीं किया गया कि जूता मुरादाबाद में ही चोरी हुआ या फिर किसी अन्य जगह से। 


इधर, जूता चोरी का यह मामला रेलवे पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। मुजफ्फरपुर जीआरपी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इस मामले को  संबंधित थाना मुरादाबाद रेल पुलिस को भेज दिया है। अब इसके अनुसंधान की कार्रवाई मुरादाबाद पुलिस करेगी। वहीं, यह हैरतअंगेज जूता चोरी का मामला ने सबको परेशान कर दिया है।  इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं कि अब ट्रेन में कुछ भी हो जाए बस एक एफआईआर या फिर कंप्लेंट कर दीजिए। वहीं, इसको लेकर मुजफ्फरपुर जीआरपी थाना अध्यक्ष ने कहा कि एक यात्री जो सीतामढ़ी के रहने वाले थे राहुल झा नाम है उनका उनके बयान पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मुरादाबाद पुलिस को भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता