ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR CRIME: 25 हजार का ईनामी TOP-10 अपराधी टाइगर गिरफ्तार, लंबे समय से थी जमुई पुलिस को तलाश

विशाल सिंह उर्फ टाइगर पर हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। वह वर्षों से पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा था और हर बार स्थान बदलकर बच निकलता था। लेकिन इस बार पुलिस ने उसे धर दबोचा।

bihar
टाईगर पकड़ा गया
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR CRIME: जमुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 हजार के इनामी TOP-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल कुख्यात टाइगर उर्फ विशाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से जमुई पुलिस उसकी तलाश में लगी थी लेकिन वो हर बार पुलिस को चकमा देखकर फरार हो जाता था, लेकिन इस बार उसे महादेव सिमरिया से गिरफ्तार किया गया।


जमुई पुलिस की निरंतर कारवाई और छापेमारी अभियान  से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के ज्यादातर अपराधी सलाखों के पीछे जा चुके है, और जो पुलिस को चकमा देकर घूम रहे हैं उसे दबोचने में पुलिस लगी हुई है। इसी क्रम आज जमुई पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है।


जमुई के खैरा प्रखंड निवासी विशाल सिंह उर्फ टाइगर को आखिरकार जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि विशाल सिंह उर्फ टाइगर सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया क्षेत्र में छिपा हुआ है। 


सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद छापेमारी करते हुए उक्त अपराधी को महादेव सिमरिया से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी टीम में एडीपीओ सतीश सुमन के अलावे विकास कुमार प्रभारी जिला आसूचना इकाई, आलोक कुमार, किशन कन्हैया सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता