ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

तीन तलाक पीड़िता के साथ तांत्रिक ने किया रेप, महज 8 महीने पहले हुई थी शादी

DESK : देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. तीन तलाक की पीड़िता के साथ एक तांत्रिक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. तीन तलाक की पीड़िता के साथ एक तांत्रिक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पति ने ही महिला को तांत्रिक के पास जबरन भेजा था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. 


वारदात मध्यप्रदेश के की राजधानी भोपाल की है. जहां ऐशबाग थाना इलाके के अशोका गार्डन की है. में ट्रिपल तलाक की पीड़िता के साथ रेप की  वारदात को एक तांत्रिक ने अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया. पुलिस के मुताबिक महिला का इसी साल अप्रैल में निकाह हुआ था लेकिन हाल ही में उसके पति ने उसे ट्रिपल तलाक दे दिया. पीड़िता ने जब अपने शौहर से सवाल किया तो उसने कहा कि उसे पहले इलाके के ही एक तांत्रिक के पास जाना होगा. महिला वहां गई तो उस तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. 


महिला ने घर वापस आकर सारी बात अपने पति को बताया. महिला के पति ने भी उल्टे तांत्रिक का ही साथ दिया और महिला को अपने मायके भेज दिया. पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. थानाध्यक्ष अजय नायर ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद उसके पति और तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया गया है. दोनों को 14  दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है. पुलिस महिला का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई में जुटी  हुई है.



टैग्स