ब्रेकिंग
गोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाई

तिलक से एक दिन पहले बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली, घर में मचा कोहराम

GAYA : बिहार के गया जिले में तिलक से ठीक एक दिन पहले अपराधियों ने दूल्हे को गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई वहीं घर में कोहराम मच गया. आनन फानन में घायल दूल्हे को

तिलक से एक दिन पहले बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में तिलक से ठीक एक दिन पहले अपराधियों ने दूल्हे को गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई वहीं घर में कोहराम मच गया. आनन फानन में घायल दूल्हे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. 


घटना सुरंगा बिगहा-जगनबागी गांव के बीच मुंडा पीपल पेड़ के पास घटी. घायल दूल्हे की पहचान सुरेश पासवान के 22 वर्षीय बेटे गौतम कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गौतम अपनी शादी का सामान करीयादपुर बाजार में लाने गया था. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने तीन गोली चला दी, जिसमें से एक गोली मुंह में और दूसरी गोली उसके कंधे में लग गई.


आनन फानन में गौतम को इलाज के जयप्रकाश नारायण अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. फिलहाल गोली मारने की वजह साफ नहीं हो सकी है. वहीं पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर चुकी है.

टैग्स