ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Big Breaking: पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप, चाय का बकाया पैसा मांगने पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सरेआम फायरिंग (FIRING) कर इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाशों ने एक अमूल मिल्क पार्लर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध

Bihar Big Breaking: पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप, चाय का बकाया पैसा मांगने पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सरेआम फायरिंग (FIRING) कर इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाशों ने एक अमूल मिल्क पार्लर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चंदन ऑटोमोबाइल के पास की है।


सरेआम हुई गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। गोलीबारी की घटना में मिल्क पार्लर का शीशा टूट गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कंकड़बाग थाना की पुलिस पहुंची है और छानबीन कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, चाय का बकाया 6 हजार रुपए को लेकर विवाद हुआ और दुकानदार द्वारा पैसे मांगने पर बदमाशों ने गोली चला दी। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता