ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, ई-रिक्शा से ठोकर लगने के बाद दबंगों ने चालक को मारी गोली, NMCH में भर्ती

पटना सिटी में अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि बात-बात में गोली मार दे रहे हैं। कभी स्मैक बेचने से मना करने पर तो कभी ई-रिक्शा से ठोकर लगने पर दबंग गोली मार रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है.

bihar
दबंगों की करतूत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में अचानक आपराधिक घटनाएं बढ गयी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी इलाके का है जहां  दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक मोहम्मद काजिम को अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।


 घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल काजिम को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया। बताया जाता है मोहम्मद काजिम के ई-रिक्शा से ठोकर लगने के बाद इलाके के दबंग अपराधियों ने विवाद के बाद गोली मार दी। घायल युवक के बयान के बाद हत्या के प्रयास का मामला थाने में दर्ज किया गया। 


बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। वही गोली लगने से घायल ई-रिक्शा चालक का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थित बतायी जा रही है। इस घटना से ई-रिक्शा चालकों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने बदमाशों की गिरफ्तारी और मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल चौक थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता