ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की हत्या से सनसनी

बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस बार बदमाशों ने खगड़िया में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।

KHAGARIA ME MURDER
खगड़िया में मर्डर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया से बड़ी खबर आ रही है जहां नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से उनकी निर्मम हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना महेशखूंट थाना क्षेत्र के जवाहर हाई स्कूल समसपुर के पास की है। 


इस घटना इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि बदमाशों ने पहले पैक्स अध्यक्ष के साथ मारपीट की फिर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस में घटनास्थल से मृतक की बाइक को बरामद किया है। वही घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।