ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: बेतिया में जमीन की नापी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बुजुर्ग महिला के पैर में लगी गोली

गोली 65 साल की वृद्ध महिला प्रतिमा कुंवर के पैर में गोली लग गयी। फाइलेरिया के कारण महिला का पैर फुला हुआ है उसी हाथी पांव में गोली लगी है। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी है। वहीं मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं।

BIHAR POLICE
जमीन के लिए मारपीट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए नीतीश सरकार जमीन का सर्वे करवा रही है इसके बावजूद आपराधिक वारदात हो रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से  हैं जहां जमीन की नापी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली भी चली है। बुजुर्ग महिला के पैर में गोली लग गयी है जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी है। वही दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। 


घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। घटना नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर कला स्थित वार्ड नंबर 5 की है जहां जमीन की मापी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी।  वहीं इस दौरान गोली भी चलने लगी। गोली 65 साल की वृद्ध महिला प्रतिमा कुंवर के पैर में गोली लग गयी। फाइलेरिया के कारण महिला का पैर फुला हुआ है उसी हाथी पांव में गोली लगी है। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी है। वहीं मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। 


घायलों में मंगलपुर गुदरिया के रविकांत उपाध्याय, शशी कांत उपाध्याय, मंगलपुर कला के प्रमोद पांडेय, भोला कुमार, शिवाकांत कुमार घायल हो गए । घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। हालांकि दोनों पक्ष एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।


वहीं सत्यता की जांच में पुलिस जुटी है। जानकारी के अनुसार मंगलपुर कला के रिपू उपधया और मंगलपुर गुदरिया के कामेश्वर पांडेय के बीच पुर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी मापी हों रहीं थी। उसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हुआ और गोली भी चली है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पहुंचकर सत्यता की जांच में जुटी है। अभी किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स