ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?

थाने से फरार अपराधी का एनकाउंटर, गोली लगने से टॉप 10 अपराधी विवेक कुमार घायल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाने से फरार दो अपराधी फरार हो गये। थाने से फरार एक अपराधी का एनकाउंटर हुआ। इस दौरान टॉप 10 अपराधी विवेक कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो

थाने से फरार अपराधी का एनकाउंटर, गोली लगने से टॉप 10 अपराधी विवेक कुमार घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाने से फरार दो अपराधी फरार हो गये। थाने से फरार एक अपराधी का एनकाउंटर हुआ। इस दौरान टॉप 10 अपराधी विवेक कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरा अपराधी विक्की फरार हो गया। फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


बताया जाता है कि एसटीएफ मुजफ्फरपुर द्वारा साहेबगंज से पकड़े गए दो आरोपियों को साहेबगंज पुलिस की अभिरक्षा में मंगलवार को रखा गया था। बुधवार को सुबह चौकीदार प्रमोद कुमार भलुई और अरविंद कुमार देवधरा ने दोनों अभियुक्तों को शौचालय ले गये। पहले विक्की को शौचालय ले जाया गया फिर उसे हाजत में बंद कर दिया। उसके बाद विवेक को शौचालय ले जाया गया। जब उसे हाजत के पास लाया गया तब हथकड़ी खोलकर हाजत में बंद करने लगा तब भीतर से विक्की ने प्रमोद को धक्का दिया उसके बाद विवेक और विक्की दोनों मंदिर परिसर के बगल से चहारदीवारी फांद कर भाग गए। 


घटना सुबह 7 बजे की है। हाजत से दो अभियुक्तों के भाग जाने की सूचना पर साहेबगंज जिला तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन साहेबगंज पहुंचे और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी शुरू की । वही शाम 6 बजे चकिया के समीप पुलिस के साथ मुठभेड़ में फरार विवेक कुमार राय पिता रामप्रवेश राय  को गोली लगने की सूचना मिली। शाम में एसडीपीओ के देखरेख में घायल अभियुक्त का प्राथमिक उपचार सीएचसी साहेबगंज में हुआ। अभियुक्त के दाहिने पैर के ढेहुना के नीचे मांस में एक गोली लगने की पुष्टि हुई ।जिसके बाद घायल को पुलिस अभिरक्षा में एंबुलेंस में मेडिकल में इलाज के लिए भेजा गया ।


बता दें कि मुजफ्फरपुर जिला के टॉप 10 अपराधी विवेक कुमार पिता राम प्रवेश राय सा0 ईशा छपरा थाना साहेबगंज एवं बिक्की कुमार पिता संतोष चौधरी सा0 मोरहर थाना साहेबगंज को बिना नम्बर के अपाची मोटरसाइकिल के साथ साहेबगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया था । तलाशी के क्रम में विक्की के पास एक लोडेड देशी सेमी ओटोमेटिक पिस्टल जिसके मैगजीन में 7.65 बोर के दो जिंदा गोली , दो मोबाइल फोन बरामद हुआ था।


दोनों अभियुक्तों को साहेबगंज थाना कांड संख्या 270 / 23 दिनांक 22 /6/23 धारा 399/ 420/413/414 आईपीसी तथा 25 (1-b )a 26/35 आर्म्स एक्ट में वांछित था, को जो साहेबगंज पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था ।आज बुधवार को सुबह थाना परिसर से दोनों अभियुक्त फरार हो गए थे। जिसमें से एक पकड़ा गया जबकि विक्की अभी भी फरार है।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता